महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मार्च। महासमुंद आबकारी विभाग की टीम ने बसना और सरायपाली क्षेत्र से 276 लीटर महुआ और एमपी की गोवा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
मामले में 4 मामले पंजीबद्ध कर चार लोगों को पकड़ा गया है। सहायक आबकारी आयुक्त विजय सेन शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम राफेल थाना सिंघोड़ा निवासी सुबोध बारिक को एक कार में 45 लीटर महुआ शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया है। इस मामले में उसके वाहन को भी जब्त किया गया है।
इसी तरह ग्राम जलगढ़ थाना सरायपाली निवासी राधेश्याम भोई के पास से 215 लीटर महुआ शराब जब्त कर उसे भी गिरफ्तार किया गया। टीम ने ग्राम जलगढ़ में ही गोपी राणा के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, ग्राम हरदी निवासी टीकाराम साहू से 12 नग पाव मध्य प्रदेश निर्मित गोवा शराब और 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सहायक आबकारी आयुक्त ने कहा कि अवैध शराब भंडारण, विक्रय व परिवहन पर विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।