महासमुन्द

धरना स्थगित
15-Mar-2022 3:30 PM
धरना स्थगित

महासमुंद,15 मार्च। वार्ड नंबर 20 के पार्षद महेंद्र जैन की वार्ड में सफाई और विकास कार्यों को लेकर आंदोलन मामले में नगरपालिका ने बैठक लेकर समस्त बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही करने करने की घोषणा की है। उन्होंने महेंद्र जैन के समस्त मांगों पर सहमति जताते हुए तत्काल कार्य करवाने की बात कही है। इससे सहमत होकर पार्षद महेंद्र जैन ने अपनी की गई घोषणा को स्थगित करते हुए कहा है कि अध्यक्ष की बातों में उन्हें पूर्ण विश्वास है और वह अपनी बातों पर यथा समय समस्त बिंदुओं पर कार्य प्रारंभ कराएंगे।
 


अन्य पोस्ट