महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 10 मार्च। नगर पालिका सरायपाली में भाजपा पार्षदों का बहुमत होते हुए भी नगर पालिका भाजपा कमजोर हो रही है तथा विभिन्न अनियमितताओं को नहीं रोक पा रहे हैं। पार्षदगणों में भाजपा से निर्वाचित दो पार्षदों के गतिविधियों के कारण ऐसा हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा ने यह आरोप लगाते हुए बताया कि पालिका में पार्षदों का बहुमत होते हुए भी कार्य नहीं हो रहा है। नगर पालिका द्वारा प्रेसिडेंट इन काउंसिल के गठन में सम्मिलित न होने हेतु स्पष्ट निर्देश होने के बाद भी दो भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस शासित न पा के पी आई सी में सम्मिलित होकर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा लिए गए निर्णय की अवमानना किये है। साथ ही इनके कार्य प्रणाली से कांग्रेस शासित अध्यक्ष मजबूत हो रहे हैं। जिसके चलते नपा में भाजपा के वार्डों में मूलभूत समस्याओं का निराकरण नहीं होने का निर्देश नगर पालिका प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है।
ज्ञातव्य हो कि स्थानीय भाजपा संगठन इन दो पार्षदों के कृत्य को रोकने के बजाय उनका साथ दे रहा है। जिससे भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। प्रदेश के अन्य नगरपालिकाओं व पंचायतों में जहां कांग्रेस का बहुमत नहीं है वहां भाजपा अध्यक्षों को अविश्वास प्रस्ताव कर हटाया जा रहा है। जहां सरायपाली में भाजपा के पक्ष में अनुकूल परिस्थितियां होने के बाद भी अल्पमत में बैठे कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका में भ्रष्टाचार व भेदभाव चरम सीमा पर है।