महासमुन्द

नगर पालिका समेत कई संस्थानों ने समारोह आयोजित कर शहर की महिलाओं को किया सम्मानित
09-Mar-2022 4:35 PM
नगर पालिका समेत कई संस्थानों ने समारोह आयोजित कर शहर की महिलाओं को किया सम्मानित

कहा-महिलाओं को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 मार्च। शहर मेें मंगलवार को अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर कई आयोजन हुए। इस दौरान शहर की कई नामी हस्तियों को सम्मानित किया गया।  बागबाहरा रोड स्थित संजय कानन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर व पार्षदों ने महिलाओं को नगर पालिका महिला कर्मचारी और विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया। आम आदमी पार्टी ने एक समारोह आयोजित कर महिलाओं को श्रीफल, मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पुलिस विभाग ने अपने समारोह में शहर की नामचीन महिला हस्तियों का सम्मान किया। सभी स्थानों पर कहा गया कि महिलाओं को उनका हक और सम्मान मिलना चाहिए

नगर पालिका के कार्यक्रम में समूह की महिलाएं फ ाग गीतों पर जमकर थिरकीं। वहीं मिशन क्लीन सिटी की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत राऊत नाचा ने खूब तालियां बटोरी। साथ ही गरीब परिवार से जुड़ी महिला समूह द्वारा खेल कूद का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा महिला समिति द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ गीत के माध्यम संदेश दिया गया। यहां कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री व केश शिल्प आयोग अध्यक्ष मोना सेन थी। अध्यक्षता डॉ. ज्योति काली कोटी ने की।

खरोरा स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर कहा गया कि परिवार की एक औरत को शिक्षित किया जाता है तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से ग्राम पंचायत की प्रथम महिला सुनीता देवदत्त चंद्राकर उपस्थित थीं। कार्यक्रम में शालेय छात्राओं ने दिवस से संबंधित गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किया। सामान्य ज्ञान क्विज का आयोजन हुआ और महिलाओं की कुर्सी दौड़ भीआयोजित हुईं। इस अवसर पर मनीषा चन्द्राकर, सरोज चंद्राकर राधिका दाई, चमेली, संगीता, सावित्री, दीक्षा, प्रणीता, दीप्ति, चंचल सहित स्कूली छात्राएं, ग्राम पंचायत की महिला प्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति के महिला सदस्य, अभिभावक तथा ग्राम की महिलाएं बड़ी संख्या थीं।

 आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि उत्तरा विदानी थीं। पार्टी ने जिले में विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। शराब बंदी आंदोलन में विशेष भूमिका निभाने वाली महिला कमांडो बेना ध्रुव, पत्रकारिता में योगदान देने वाली महिला पत्रकार उत्तरा विदानी, महासमुंद के वार्ड 27 के आम आदमी पार्टी के पाषर्द शोभना यादव, आशियाना वृध्दा आश्रम के प्रबंधक  भारती साहू, एवं ग्राम पंचायत कोमाखान को उत्कृष्ट ग्राम पंचायत बनाने वाली सरपंच वीणा आशिष वाकड़े का सम्मान किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से मीनाक्षी ठाकुर, टीना ठाकुर, दुलारी साहू, सरिता साहू, मालती साहू, मीना साहू,मधु यादव, श्रवण ध्रुव, पुरूषोत्तम साहू, डोंगर सिंग चक्रधारी, बबला निषाद, पुनाराम निषाद, खेलावन साहू, अगेश्वर यादव आदि महिला एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वल्लभाचार्य कालेज के एनएसएस विंग द्वारा आयोजित समारोह में एएसपी मेघा टेंभुरकर, अपर कलेक्टर पूजा बंसल, तारिणी चंद्राकर, शोभा चंद्राकर, उत्तरा विदानी का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों में मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पुलिस विभाग ने महिला सशक्तिक्रण को लेकर साप्ताहिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसमें शहर की तमाम प्रबुध्द महिलाएं शामिल हुईं।


अन्य पोस्ट