महासमुन्द

टीकाकरण अभियान, लक्ष्य 65 हजार किशोरों को टीका लगाने का, लगा सिर्फ साढ़े 45 हजार को
09-Mar-2022 3:52 PM
टीकाकरण अभियान,  लक्ष्य 65 हजार किशोरों को टीका लगाने का, लगा सिर्फ साढ़े 45 हजार को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मार्च।
जिले के 15 से 18 साल उम्र के किशोरों को कोरोना महामारी को लेकर इम्यून डेवलप करने के लिए 65321 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य राज्य से मिला था, जिसके तीन महीने बीतने के बाद भी 19 हजार से अधिक किशोरों को कोरोना टीके की पहली डोज ही नहीं लग पाई है। दूसरी ओर इस लक्ष्य को जल्द हासिल करने के लिए फरवरी 21 से 25 तक जिले में कलेक्टर के  निर्देश पर महाभियान भी चलाया गया। जिसका कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। इस अभियान के तहत इन पांच दिनों में शिक्षा विभाग के समन्वय से अधिक से अधिक शिविर आयोजित किए गए। लेकिन इस शिविर में पहली डोज के टीकाकरण के लिए स्टूडेंट्स और किशोर ही नहीं पहुंचे।

मालूम हो कि 21 फरवरी से 5 मार्च तक की स्थिति में सिर्फ  603 स्टूेंडेंट्स को ही टीके की पहली डोज लगाई गई है। हालांकि इन दिनों में दूसरी डोज के टीकाकरण के आंकड़े में जरूर बढ़ोतरी हुई है। इसके तहत 21 फरवरी से 5 मार्च तक करीब 2743 किशोरों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई है।

इस वक्त स्कूलों में परीक्षा का माहौल है। मार्च लगते ही बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं और किशोर स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में ध्यान दे रहे हैं। पहली डोज का टीका लगाने पर कुछ समय के लिए स्वास्थ्य खराब होने का भय भी किशोरों को है। ऐसे में स्टूडेंट्स अभी टीका लगवाना नहीं चाह रहे हैं। हालांकि किशोरों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन्हें सिर्फ  को वैक्सीन का टीका लगाने की अनुमति ही दी है। वैसे बूस्टर डोज में प्रदेश में जिला अव्वल रहा। बीते 10 जनवरी से कोमॉर्बिडिटी वाले अधिक उम्र के लोग, हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर के लिए भी पूरे देश में प्रिकॉशन डोज की शुरुआत की गई थी। टीकाकरण के तहत महासमुंद जिला प्रदेशस्तर पर अव्वल स्थान पर ही रहा है।
5 मार्च तक की स्थिति में 22873 को प्रिकॉशन बूस्टर डोज लगाई गई है।


अन्य पोस्ट