महासमुन्द

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अंतरिक्ष प्रथम, आर्यन द्वितीय
05-Mar-2022 8:15 PM
 विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में अंतरिक्ष प्रथम, आर्यन द्वितीय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 मार्च। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल में संस्था के प्राचार्य अमी रूफस के मार्गदर्शन में नेशनल साइंस डे के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कक्षा नौवीं के रूद्रांश चंद्राकर, हायर सेकेंडरी के गामिनी निषाद, पूर्व माध्यमिक विभाग से क्षितिज पांडेय, प्राथमिक विभाग से ईशांत सिन्हा ने विज्ञान एवं डा.सीवी रमन के बारे में भाषण दिया। विज्ञान शिक्षक रंजीतसिंह रूपराह ने विज्ञान के महत्व के बारे में छात्रों को जानकारी दी। डीएफओ पंकज राजपूत ने विज्ञान माडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं माडल से संबंधित सवाल बच्चों से किया। इसी प्रकार क्वीज प्रतियोगिता में बच्चों से विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे बच्चों के जवाब से संतुष्ट हुए उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने ट्राफियां प्रदान की।

माडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर अंतरिक्ष दुबे कक्षा 11 वीं, द्वितीय स्थान पर आर्यन लहरे कक्षा 11 वीं मिडिल विभाग से प्रथम स्थान पर रूद्रांश सिंग, द्वितीय स्थान पर क्षितिज पांडेय, लीलेश साहू, आकाश साहू, युवराज साहू रहे। इसी प्रकार प्राथमिक विभाग टी. वेदेश कक्षा तीसर, द्वितीय स्थान पर याचना ध्रुव कक्षा चौथी रहे। साइंस क्वीज प्रतियोगिता में हाई एवं हायर सेकेंडरी विभाग से प्रथम स्थान पर शिवनाथ सदन, द्वितीय स्थान पर इंद्रावती सदन, मिडिल विभाग से प्रथम स्थान पर शिवनाथ सदन, द्वितीय स्थान पर अरपा सदन रहे।

इसी प्रकार प्राथमिक विभाग से प्रथम स्थान पर शिवनाथ सदन एवं द्वितीय स्थान पर अरपा सदन रहे हैं। क्वीज एवं माडल प्रदर्शनी के निर्णायक के रूप में संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे, विकास यादव,सुरेश यादव थे।


अन्य पोस्ट