महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 मार्च। आक्सीजन कांसेट्रेटर मशीन का वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद सेवन लाल चंद्राकर विधायक एवम संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ ने रेड्रक्रॉस द्वारा किए गए सेवा कार्यों का सराहना करते हुए कहा कि जब पूरे देश में वैश्विक महामारी का प्रकोप जारी था, लोग अपने घरों से निकलने से कतराते थे, तब रेडक्रॉस सोसायटी के वालेंटियर्स सेवा कार्यों में लगे रहे। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों मे आक्सीजन कांसेट्रेटर मशीन उपलब्ध हो जाने से दूर दराज के जरूरतमंद मरीजों को तत्काल आक्सीजन की व्यवस्था हो जाने बहुत राहत मिलेगा, कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अनिता जी रावटे ने किया। उन्होंने जिले के वालेंटियर के प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा। विशेष अतिथि के रूप में दाऊ लाल चंद्राकर उप सभापति उपस्थित थे। कार्यकरम का संचालन अशोक गिरि गोस्वामी जिला संगठक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद ने किया। इस अवसर पर डा. एन मंडपे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा अरविंद गुप्ता, टीकाकरण अधिकारी, जी पी चंद्राकार लेखापाल, कार्यक्रम अधिकारी रोहित वर्मा, डीपीएम महेंद्र पवार, किशोर पटेल, चांदनी भारती आदि उपस्थित रहे। विनोद सेवन लाल चंद्राकर विधायक एवम संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने स्वास्थ्य केन्द्रों को आक्सीजन कांस्ट्रेटर मशीन वितरित किया।