महासमुन्द

संसदीय सचिव विनोद ने एयरपोर्ट में राहुल का किया स्वागत
04-Feb-2022 5:18 PM
संसदीय सचिव विनोद ने एयरपोर्ट में राहुल का किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 फरवरी। छत्तीसगढ़ के प्रवास पर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का गुरूवार को एयरपोर्ट में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना व राजीव युवा मितान क्लब योजना के तहत राशि हस्तांतरण सहित अन्य योजनाओं का शुभांरभ करने पर आभार जताया। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने प्रदेश के भूमिहीन खेती मजदूरों को छह हजार रुपए सालाना देने के प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सराहनीय फैसला है। ग्रामीण इलाकों में निवास कर रहे भूमिहीन किसानों के लिए यह बड़ी व महती योजना है।


अन्य पोस्ट