महासमुन्द

पर्यावरण को बचाने के लिए हर छोटा कदम खास समूह की महिलायें बर्तन बैंक से कर रही आमदनी में इजाफा
17-Nov-2021 6:16 PM
  पर्यावरण को बचाने के लिए हर छोटा कदम खास समूह की महिलायें बर्तन बैंक से कर रही आमदनी में इजाफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 17 नवंबर। महासमुंद जिले की के ग्राम रायतुम में कृष्णा विकास स्वसहायता समूह की महिलाओं ने शादी आदि जैसे अवसरों पर  लोगों को प्लास्टिक के ग्लास और थालियां इस्तेमाल करते देखा और फिर उन्होंने प्लास्टिक पर रोक लगाने की खातिर किराए पर बर्तन देने बर्तन बैंक बनाने की सोची। यह सोच सकारात्मक रही और अब यही जरिया उनकी आमदनी में इजाफा दे रहा है।

अब स्थिति यह है कि आसपास के गांवों में शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में थर्माकोल की प्लेट और डिस्पोजल के बढ़ते उपयोग को रोकने में ये समूह की महिलाएं महती भूमिका निभा रही हैं। प्लास्टिक का उपयोग न हो उन्होंने विकल्प के रूप में स्टील के बर्तन जमा कर बैंक बनाया है।

बहुत कम किराए पर इन्हें ये लोगों को मुहैया कराते हैं। आसपास और मिलने जुलने वाले लोग धीरे-धीरे थर्माकोल, कागज व प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना छोड़ रहे हंै। जब भी किसी के यहां जन्मदिन, किटी पार्टी सहित धार्मिक व सामाजिक आयोजन होते हैं, लोग बर्तन बैंक के दरवाजे पर पहुंच जाते हैं। स्टील की थालियां, गिलास, च6मच, कटोरियां सहित अन्य बर्तन ले जाते हैं। आयोजन के बाद बर्तनों को साफ  करके बर्तन बैंक में जमा कर देते हैं। यदि कोई बर्तन खो जाता है तो संबंधित से उसका चार्ज लिया जाता है, ताकि जरूरत के मुताबिक दूसरा बर्तन खरीदा जा सके। इस तरह गांव भी प्लास्टिक मुक्त बन रहा है। विगत दिवस महासमुंद में आयोजित बिहान मेले में इस समूह ने स्टाल भी लगाया।

समूह की अध्यक्ष रेश्मा साहू बताती हैं कि लगभग २ वर्ष पहले बिहान योजना से जुड़े। उन्होंने १२ हजार रुपए से छोटे कार्यक्रम आयोजन ले लिए बर्तन खऱीद कर कम दाम पर किराए पर बर्तन देने की शुरुआत की। कोरोना के चलते कार्यक्रम आयोजन कम होने पर उ6मीद से ज्यादा लाभ नहीं हुआ। लेकिन अब कोरोना की र3तार धीमी पडऩे से लाभ की पूरी उ6मीद है। हर कार्यक्रम मेंं पांच छह हजार  रुपए कमा लेती है। इसके अलावा वे मशरूम, अगरब8ाी, मुरकु, बड़ी, पापड़, अचार के साथ सेनेटरी पेड जैसे जरूरत की सामग्री बनाती है। जिनकी अच्छी बिक्री स्थानीय बाजार और हाट बाजार में हो जाती है।


अन्य पोस्ट