महासमुन्द

उत्पात मचा रहा दंतैल फिंगेश्वर की ओर
07-Nov-2021 5:21 PM
उत्पात मचा रहा दंतैल फिंगेश्वर की ओर

महासमुंद, 7 नवंबर। क्षेत्र में उत्पात मचा रहा दंतैल एमई-1 जीवतरा से होते हुए फिंगेश्वर की ओर चल गया है। दंतैल के जाने से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है।

इस समय धान कटाई का सीजन शुरू हो गया है। दंतैल के फिंगेश्वर की ओर चले जाने से सिरपुर क्षेत्र के किसान आराम से और बिना डरे धान की कटाई कर सकेंगे। वैसे भी पिछले 2 सालों से दंतैल का एक दल धमतरी की ओर चला गया है। अब एमई-1 तुमगांव में एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारकर फिंगेश्वर की बढ़ गया है और वर्तमान में वह मुरमुरा बीट के झरझरा मंदिर के तरफ  है। वन विभाग के अफसरों की मानें तो दंतैल के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। रेंजर टीआर सिन्हा कहते हैं कि जिले में एक भी दंतैल नहीं है। उन्होंने बताया कि हाथी दल लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहा है। दंतैल के नहीं रहने के बाद भी इलाके में नजर बनाए हुए हैं। बीते 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। इसकी तैयारी को लेकर समितियां भी जुट गई है। सिरपुर क्षेत्र में 2-3 खरीदी केंद्र हैं। इस बार भी यहां हाथियों के बचाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

हाथी भगाओ फसल बचाव समिति के राधे लाल सिन्हा ने बताया कि धान की कटाई शुरू हो गई है। किसान कटाई में जुट गए हैं। खलिहान में धान आना शुरू हो गया है। इस बार हाथी नहीं है।

इसलिए किसान राहत महसूस कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट