महासमुन्द

सडक़ हादसे में 4 गायों की मौत
10-Sep-2021 1:20 PM
सडक़ हादसे में 4 गायों की मौत

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 सितम्बर। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई रोका-छेका अभियान के बावजूद मवेशियों को नेशनल हाईवे पर झुंड के झुंड बैठे देखा जा सकता है। बीती रात बिरकोनी चंडी मंदिर के पास सडक़ हादसे में 4 गायों की मौत हो गई। जहां पर गायों की मौतें हुई हैं, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर गोठान भी है। लेकिन गोठान में मवेशियों को नहीं रखा जा रहा है और वे घूमते हुए हाईवे पर आ रही हैं।  

आज से ठीक 15 दिन पहले भी अज्ञात वाहन की ठोकर से 4 गायों की मौत इसी सडक़ पर हुई थीं। बताना जरूरी है कि बिरकोनी के चारागाह में चारों तरफ भारी तादात में रेत डंप किया गया है, जिसके चलते मवेशियों को चारा के लिए भटकना पड़ता है। उनके सुस्ताने तक के  लिए गांव में जगह नहीं बचा है। फोरलेन पेट्रोलिंग भी रात में इस सडक़ में नजर नहीं आती। अत: मवेशी सडक़ पर बैठे रहते हैं और भारी वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल जाती हैं।


अन्य पोस्ट