महासमुन्द

मटकी फोड़ के आयोजन की अनुमति नहीं
30-Aug-2021 6:28 PM
मटकी फोड़ के आयोजन  की अनुमति नहीं

महासमुंद, 30 अगस्त। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए प्रशासन ने कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। जारी गाइडलाइन के तहत धार्मिक आयोजन व मटकी फ ोड़ की अनुमति नहीं है। हालांकि पर्व के मद्देनजर शहर व ग्रामीण इलाकों में कई जगह पर जन्माष्टमी पर विभिन्न आयोजन की तैयारी है। कलेक्टर डोमन सिंह ने लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी, मटकी फोड़ के आयोजन की अनुमति न देते हुए कहा हैं कि धार्मिक  पूजा स्थलों में कोरोना बचाव के सारे उपायों का कड़ाई से पालन करना होगा। धार्मिक स्थल के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर डिस्पेन्सर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। शहर व ग्रामीण इलाकों में हो रहे आयोजन के संबंध में एसडीएम भागवत जायसवाल से चर्चा की गई। श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य संकीर्तन भजन, प्रवचन और जप यज्ञ का आयोजन मंदिर समिति ने किया है। यहां अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ से मुंबई के आदित्य राम दास द्वारा प्रवचन दिया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट