महासमुन्द
कार की ठोकर, बाइक सवार दंपत्ति घायल
27-Aug-2021 5:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 अगस्त। कार की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम भगतदेवरी थाना सांकरा निवासी बलराम नायक एवं उसकी पत्नी सावित्री बाई बाइक क्रमांक सीजी 04 सीसी 9985 से भगतदेवरी से सरायपाली जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रेमडा एनएच 53 रोड के पास कार क्रमांक सीजी 04 एच 3438 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए। डायल 112 की टीम ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लेकर आई। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे