महासमुन्द

शिवसेना जिला महासचिव बने अशोक प्रधान
27-Aug-2021 5:20 PM
शिवसेना जिला महासचिव बने अशोक प्रधान

बसना, 27 अगस्त। शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आदेशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर पाण्डेय, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, प्रदेश उप-प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव संजय नाग, प्रदेश सचिव सूरज साहू की अनुशंसा पर महासमुंद जिला महासचिव अशोक प्रधान को बनाया गया। उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। 

ज्ञात हो कि वे पूर्व में जिला उपाध्यक्ष थे। उन्होंने संगठन के प्रति पूरी जवाबदारी एव निष्ठापूर्वक संगठन का कार्य बखूबी निभाया। उनकी संगठन के प्रति लगाव एव उनके कार्य को देखकर उनका जिला उपाध्यक्ष से पदोन्नति करते हुए जिला महासचिव बनाया गया।
उनकी नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जिला संगठन मंत्री दीपक राजपूत, जिला उपाध्यक्ष छबि लाल, जिला मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता, जिला सचिव सुकेश चौधरी, बसना विधानसभा अध्यक्ष हिरत राणा, सराईपाली विधानसभा अध्यक्ष अजय सिंग, बसना ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बंजारा, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष नुरपती, पिथौरा ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिमन्यु बरिहा, बसना ब्लॉक उपाध्यक्ष कन्हैया चौहान, चंद्रेश जगत, दिनेश सेठ, राजेश बंजारा, सुरेश यादव आदि शिवसैनिकों ने हर्ष जताया है।
 


अन्य पोस्ट