महासमुन्द
लिपिक की बाइक चोरी
03-Aug-2021 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 अगस्त। जनपद पंचायत सरायपाली के परिसर से अज्ञात चोरों ने लिपिक की बाइक 29 जुलाई को चुरा लिया है। आसपास पता करने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जनपद पंचायत सरायपाली में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 सच्चिदानंद साव 29 जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीके 0282 में ड्यूटी आए और सरपंच सदन के पोर्च में खड़ी कर दफ्तर के अंदर चले गए। दोपहर डेढ़ बजे जब दफ्तर से बाहर आए तो देखा कि बाइक उक्त स्थल पर नहीं थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे