ताजा खबर

दिल्ली में कोविड के 13,468 नए मामले आए, 81 मौतें
14-Apr-2021 8:29 AM
दिल्ली में कोविड के 13,468 नए मामले आए, 81 मौतें

नई दिल्ली, 13 अप्रैल| राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 13,468 ताजा मामले दर्ज किए गए। एक दिन में इतने मामले एक साल के दौरान कभी नहीं आए थे। रूप बदलकर आए खतरनाक वायरस ने और 81 लोगों की जान ले ली।

दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, शहर में संक्रमण की रोजाना दर 13.14 प्रतिशत बताई गई। कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 11,436 तक जा पहुंचा।

दिल्ली में अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए। कुल आंकड़ा 7,50,156 हो गया। इनमें से 6,95,210 ठीक हुए या शहर छोड़कर चले गए हैं।

सक्रिय मामलों की संख्या कुल 43,510 है, जिनमें से 21,954 होम आइसोलेशन में हैं। (आईएएनएस)


 


अन्य पोस्ट