ताजा खबर

फागुन मंड़ई का समापन, देवी-देवताओं को विदाई
26-Mar-2021 9:08 PM
 फागुन मंड़ई का समापन, देवी-देवताओं को विदाई

दन्तेवाड़ा, 26 मार्च। दन्तेश्वरी मंदिर दन्तेवाड़ा में फागुन मंड़ई वर्ष 2021 का आयोजन 20 मार्च से 1 अप्रैल तक किया गया है। मंड़ई में आमंत्रित देवी-देवाताओं के पुजारियों एवं सहायकों को 1 अप्रैल को विदाई दिया जाना था।

 किन्तु कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण आम जनता की सुरक्षा की दृष्टि से 26 मार्च को ही विधायक देवती महेन्द्र कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता एवं एसडीएम अबिनाश मिश्रा की उपस्थिति में विदाई दी गई। कोविड-19 के बचाव हेतु शासन द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए केवल माई दन्तेश्वरी मंदिर के पुजारियों, सहायकों एवं सेवादारों के माध्यम से मंड़ई के आवश्यक परम्परागत रस्मों को विधिवत सम्पन्न किया जाएगा।


अन्य पोस्ट