ताजा खबर
सीएम-मंत्री, साधु-संत और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजिम, 10 मार्च। राजिम माघी पुन्नी मेला का समापन 11 मार्च को शाम 7 बजे मुख्य मंच स्थल राजिम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य व साधु-संतों के सानिध्य में होगा।
समारोह की अध्यक्षता धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष आतिथि के रूप में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, वाणिज्यकर मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बालविकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरूरूद्र कुमार, उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, रायपुर सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव चिन्तामणि महाराज, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, बिन्द्रनवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, सिहावा विधायक लक्ष्मी धु्रव, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर की मौजूदगी रहेगी।
इस अवसर पर गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, अभनपुर जनपद अध्यक्ष देवनंदनी साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष रेखा राजू सोनकर, गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
मौके पर राजीवलोचन ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष महंत रामसुंदरदास, सिरकट्टी आश्रम के महंत गोवर्धनशरण महाराज, संत उमेशानंद गिरी महाराज नवागांव, संत रविकर साहेब अध्यक्ष सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन, ब्रम्हाकुमारी पुष्पा बहन नवापारा, ब्रम्हाकुमारी हेमा बहन राजिम आदि विशिष्ट साधु-सन्तों का सानिध्य प्राप्त होगा।


