ताजा खबर

प्रदेश भाजपा अजा मोर्चा में नांदगांव के पवन उपाध्यक्ष
03-Jan-2021 1:05 PM
प्रदेश भाजपा अजा मोर्चा में नांदगांव के पवन उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी में राजनंादगांव के दलित नेता पवन मेश्राम को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। राजनीतिक रूप से उनकी यह नियुक्ति बेहद अहम है।
 
पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में राज्य सरकार के अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के सदस्य रहे श्री मेश्राम को प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे ने उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।  उनकी नियुक्ति की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 

श्री मेश्राम ने अपनी नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, खूबचंद पारख, सांसद संतोष पांडे, सुरेश एच. लाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं श्री मेश्राम को बधाई देने वालों में दिनेश गांधी, भरत वर्मा, विक्रांत सिंह, अशोक चौधरी, सावन वर्मा, चंद्रिका डड़सेना, प्रकाश चौरडिय़ा, घासी साहू, आकाश चोपड़ा, तरूण लहरवानी, प्रखर श्रीवास्तव, विक्रांत श्रीवास्तव, कैलाश शर्मा, मोनू गुप्ता, गोलू गुप्ता, मोनू बहादुर, इंदर साहू, आदित्य मिश्रा, एजाज खान, मनोज अग्रवाल, विक्की भाटिया, नरेश बैद पतली, सुरेश खंडेलवाल, मूलचंद भंसाली, मूलचंद लोधी, महेन्द्र वैष्णव, टिंकू कक्कड़, मोंटी भाटिया, विजेन्द्र सिंह, हेमू साहू, संतोष देवांगन, मोनू भंडारी, विरेन्द्र साहू, विकास कौशिक, सुनील ठाकुर, मनीष चक्रवर्ती,  अनिल धौलतानी, मनीष दरगढ़ तथा अमनदीप सिंह शामिल हैं।


अन्य पोस्ट