ताजा खबर

सुरेश चंद्र महापात्रा बने ओडिशा के नए मुख्य सचिव
01-Jan-2021 6:12 PM
सुरेश चंद्र महापात्रा बने ओडिशा के नए मुख्य सचिव

भुवनेश्वर, 1 जनवरी | वरिष्ठ नौकरशाह सुरेश चंद्र महापात्रा ने शुक्रवार को ओडिशा के नए मुख्य सचिव और मुख्य विकास आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। महापात्रा ने असित कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया है, जो 31 दिसंबर सेवानिवृत्त हो गए।

कार्यभार संभालने के बाद, महापात्रा ने कहा कि धीमी अर्थव्यवस्था के गति में सुधार करना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई प्रोजक्ट्स और स्कीम में तेजी लाई जाएगी।

नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति से पहले, 1986-बैच के आईएएस अधिकारी विकास आयुक्त के रूप में सेवारत थे।

इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने विकास आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।

वह राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग और विशेष राहत आयुक्त के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवारत थे।

ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को कई नौकरशाहों के फेरबदल किए।

इसके अलावा, सरकार ने कई जिला कलेक्टरों को स्थानांतरित कर दिया है।

--आईएएनएस


अन्य पोस्ट