ताजा खबर
अंबिकापुर का युवक राजपुरी जलप्रपात में गिरा, तलाश
20-Dec-2020 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिकनिक मनाने सरगुजा से कुछ परिवार आए थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 20 दिसंबर। जशपुर जिले के बगीचा राजपुरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने आया अम्बिकापुर का युवक नहाते समय डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंच तलाश शुरू कर दी है। दोपहर 3 बजे तक युवक का पता चल नहीं पाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ सरगुजा से कुछ परिवार बगीचा के राजपुरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए हुए थे। जिनमें एक युवक माणिक मंडल अम्बिकापुर के सरगवां सकालोका निवासी नहाते समय झरना के समीप पहुंचते ही जलप्रपात से गिर गया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस व स्थानीय गोताखोर युवक को ढूंढने में लगे हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए है और युवक को नदी में ढूंढा जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


