ताजा खबर
नई दिल्ली, 13 दिसंबर। साल 2020 के दिसंबर महीने में आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। 14 दिसंबर 2020 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ेगा। ये सूर्य ग्रहण लगभग 5 घंटे तक चलेगा। ये सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 07 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगा और 15 दिसंबर की मध्यरात्रि 12:23 बजे खत्म हो जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय क्या करना चाहिए और कौन से काम करने से बचना चाहिए।
सूर्य ग्रहण का समय और दृश्यता
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2020 तक रहेगा।
दिनांक- 14-15 दिसंबर
सूर्य ग्रहण प्रारंभ- 19.03.55 बजे से
सूर्य ग्रहण समाप्त- 00.23.03 बजे तक
सूतक नहीं लगेगा?
यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए भारत में इसका सूतक भी लागू नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण, अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणी भाग, साउथ अमेरिका का अधिकांश भाग, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र, अटलांटिक, हिन्द महासागर और अंटार्टिका में दृश्यमान होगा।
सूर्य ग्रहण के समय सूर्य से हानिकारक किरणें निकलती हैं। यही वजह है कि ग्रहण काल में कभी भी नंगी आंखों से सूर्य को नहीं देखना चाहिए। बड़े-बुजुर्ग को ग्रहण काल में घर की खिड़कियां और दरवाजे तक बंद कर देते हैं ताकि ग्रहण के समय की हानिकारक किरणें घर में प्रवेश ना कर सकें।


