ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 दिसंबर। प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मंगलवार को यहां कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में है, लेकिन किसान विपक्षी दलों के लोगों के बहकावे में आ रहे हैं।
प्रदेश भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं और किसानों के हित में काफी काम किया है। कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के फायदें के लिए है, लेकिन लोग बहकावे में आ जा रहे हैं। उन्होंने पंजाब और हरियाणा का जिक्र किया।
श्रीमती पुरंदेश्वरी ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र में वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में लगातार 15 साल सरकार थी, और लोग बदलाव चाहते थे। इसलिए कांग्रेस के वादे पर भरोसा कर वोट दिया। मगर वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग नहीं लग रहे हैं।


