ताजा खबर

एक दर्जन आईएएस को मिला अगला वेतनमान
19-Nov-2020 7:33 PM
एक दर्जन आईएएस को मिला अगला वेतनमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर।
राज्य शासन ने प्रदेश के 2012 बैच के एक दर्जन अधिकारियों को एक जनवरी 2021 से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान देने का आदेश दिया है। सेवा 9 बरस पूरी होने के बाद यह नया साल से दिया जाएगा।

इस लिस्ट में अधिकारियों के नाम हैं- रजत बंसल, शिव अनंत तायल, रितेश कुमार अग्रवाल, अभिजीत सिंह, रणबीर शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, तारण प्रकाश सिन्हा, इफ्फत आरा, दिव्या उमेश मिश्रा, पुष्पा साहू, संजय अग्रवाल, सुधाकर खलखो।


अन्य पोस्ट