ताजा खबर

जयंती पर इंदिरा का योगदान गिनाया भूपेश ने, और मरवाही की जीत पर कसा एक तंज भी
19-Nov-2020 3:35 PM
 जयंती पर इंदिरा का योगदान गिनाया भूपेश ने,  और मरवाही की जीत पर कसा एक तंज भी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने इंदिरा गांधी की लाई हरित क्रांति से आज इतना अनाज पैदा हो रहा है, जिसे रखने की जगह एनडीए सरकार के गोदामों में नहीं है। 

इस मौके पर मरवाही की जीत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का नाम लिए बिना तंज कसा, और कहा कि कुछ लोग बोल रहे थे कि जोगी के 70 हजार वोट जिधर जाएंगे, जीत उसी की होगी, पर कार्यकर्ताओं की मेहनत ने सभी को गलत साबित कर दिया। 

मरवाही चुनाव के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा था कि  दिवंगत पूर्व सीएम अजीत जोगी को मिले 70 हजार वोट जिस तरह जाएंगे, जीत उसी को मिलेगी। सिंहदेव के बयान का मुख्यमंत्री ने आज जवाब दिया। उन्होंने सिंहदेव का नाम लिए बिना आगे कहा कि कुछ लोग बोल रहे थे कि जोगी के 70 हजार वोट जिधर जाएंगे, जीत उसी की होगी। पर सारे विश्लेषण को किनारे कर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ने सबको गलत साबित कर दिया। 

उन्होंने कहा कि आप सबकी दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत इरादे के चलते हमको सफलता मिली है। मरवाही की जनता ने विश्वास व्यक्त किया। इंदिरा गांधी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीकरण किया और आज आप देख रहे हैं कि बैंक दिवालिया हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदिराजी के प्रधानमंत्री रहते एक समय ऐसा भी आया कि उन्हें अनाज के लिए अमेरिका से मदद मांगनी पड़ी। तभी उन्होंने ठान लिया था कि अब वे भारत को खाद्यान संपन्न बनाकर ही रहेंगी। 
उन्होंने हरित क्रांति का नारा दिया। इंदिराजी की हरित क्रांति के बाद देश में इतना अनाज उत्पादन होने लगा कि आज एनडीए सरकार के गोदामों में उसे रखने केे लिए जगह नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा एनडीए के लोग पूछते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल क्या किया। गांधी-नेहरू परिवार के सदस्योंं को लेकर आज भी दुष्प्रचार किया जा रहा है। बघेल ने कहा, 'देश के सार्वजनिक उपक्रम व नौरत्न नेहरू-इंदिरा की देन है, जिन्हें एनडीए सरकार द्वारा आज बेचा जा रहा है। कोरबा का बालको बिक गया। स्टेशन बेचे जा रहे हैं, हवाई अड्डे बेचे जा रहे हैं। ये सब कुछ पूंजीपति साथियों को उपकृत करने के लिए किया जा रहा है।Ó
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से बड़ा नेता देश में कोई नहीं हुआ। उन्होंने बाल्यकाल में ही खुद को आजादी की लड़ाई में झोंक दिया। अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सामने कई चुनौतियां थीं, जिनका उन्होंने डटकर सामना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिराजी का आदिवासियों से खास लगाव था। उन्होंने एक अवसर पर कहा था कि पिछले जन्म में वे शायद आदिवासी परिवार में ही पैदा हुई होंग। आदिवासी महिलाओं संग नृत्य करते हुए उनकी तस्वीरें भी हैं। उन्होंने आदिवासियों की परंपरा, रहन-सहन, उनकी संस्कृति को करीब से जाना। बघेल ने कहा कि इंदिराजी किसी के सामने झुकी नहीं। उन्हीं के नेतृत्व में भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों ने समर्पण कर दिया। दुनिया में किसी नेता ने नए देश का उदय नहीं कराया। ये ऐतिहासिक काम सिर्फ इंदिराजी ने कर दिखाया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। 
 


अन्य पोस्ट