ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 नवंबर। वन विभाग में 9 वरिष्ठ आईएफएस के तबादले हुए हैं। प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीसी पांडेय को प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं प्रबंध संचालक वन विकास निगम बनाया गया है।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) शैलेन्द्र कुमार सिंह को इसी पद पर अनुश्रवण एवं मूल्यांकन में भेजा गया है। सुधीर अग्रवाल अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) को इसी पद पर वित्त एवं बजट का प्रभारी बनाया गया है। जय सिंह म्हस्के को वन सचिव से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) बनाया गया है। अरूण कुमार पांडेय, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) को इसी पद पर प्रशासन में भेजा गया है। सुनील कुमार मिश्रा प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (भूप्रबंध) को इसी पद पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। प्रेमकुमार मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता) को वन सचिव बनाया गया है।
अनूप कुमार विश्वास कार्यकारी संचालक वन विकास निगम को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) बनाया गया है। ओमप्रकाश यादव मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) बनाया गया है।



