ताजा खबर

भास्कर के मुताबिक एनडीए मीलों आगे!
07-Nov-2020 7:43 PM
भास्कर के मुताबिक एनडीए मीलों आगे!

‘छत्तीसगढ़’ न्यूज डेस्क
हिन्दी के प्रमुख अखबार भास्कर ने भी बिहार में एक्जिट पोल किया है। भास्कर के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 120 से 127 सीटें मिल सकती हैं, और महागठबंधन को  71 से 81 सीटें। इस एक्जिट पोल के मुताबिक चिराग पासवान की एलजेपी को 12 से 23 तक सीटें मिल सकती हैं, और अन्य को 19 से 27 सीटें।

इस एक्जिट पोल के मुताबिक एनडीए के भीतर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी रहेगी और आरजेडी की सीटें नीतीश कुमार की पार्टी से कम रहेंगी। भास्कर का कहना है कि भाजपा को 63 सीटें मिल सकती हैं, और जेडीयू को 58 सीटें। इसके बाद आरजेडी को 52 सीटें। इस एक्जिट पोल के मुताबिक चिराग पासवान को झटका लगते दिख रहा है और वामपंथी दलों को बड़ी संख्या में सीटें मिल सकती हैं।

इसके मुताबिक कांगे्रस 19 सीटें लाते दिख रही है, और ‘हम’ और ‘वीआईपी’ को 2-2 सीटें। वामपंथी दलों को 9 सीटें मिलते दिख रही हैं।


अन्य पोस्ट