ताजा खबर
जल जीवन मिशन के टेंडर सिस्टम को दुरूस्त करने केन्द्र को पत्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर। धान खरीदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि केन्द्र से बारदाने की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण ही एक दिसंबर से धान खरीदी का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि प्रदेश में धान खरीदी जल्दी हो। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आरोपों पर श्री बघेल ने कहा कि रमन सिंह किसानों के बारे में मुझसे ज्यादा नहीं जानते।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केन्द्र सरकार ने बारदाना नहीं मिल पा रहा है। जूट मिलें बंद है। एक लाख गठान बारदाने आने के बाद ही छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू की जाएगी। श्री बघेल ने जल जीवन मिशन के टेंडर में अनियमितता पर कहा कि इसमें घोटाले जैसी बात नहीं है। जब एक पैसा भी नहीं गया, तो घोटाला कैसे?
क्लिक करें और यह भी पढ़ें : भूपेश दो साल में काबिलियत साबित करने में नाकाम-रमन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी रमन सिंह के वक्त होती थी। एक टेंडर को निरस्त कर गड़बड़ी करने वाले को ही दे दिया जाता था। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के टेंडर सिस्टम को दुरूस्त करने के लिए केन्द्र सरकार को चिट्ठी लिख रहे हैं। सूरजपुर के व्यक्ति को सुकमा में काम दे दिया गया। हमारी कोशिश है कि स्थानीय लोगों को ही काम मिले। जिलों से टेंडर के लिए केन्द्र सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि कई दूसरे राज्यों में भी जिलों से ही टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है।


