ताजा खबर
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
05-Nov-2020 5:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
देश में बढ़ते महिला उत्पीडऩ का विरोध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। देश में बढ़ते महिला उत्पीडऩ के विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज यहां राजीव गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के नेतृत्व में दर्जनों महिला कांंग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में यहां राजीव गांधी चौक पर एकजुट हुईं। इसके बाद वे सभी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गईं। उनका कहना है कि देश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। दलित महिला उत्पीडऩ के मामले भी बढऩे लगे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


