ताजा खबर

ओडिशा-छत्तीसगढ़ का प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार
05-Nov-2020 12:05 PM
ओडिशा-छत्तीसगढ़ का प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

मैसूर में नकली सोना रखकर लिया कर्ज

‘छत्तीसगढ़’ न्यूज डेस्क
मैसूर, 5 नवंबर।
ओडिशा की एक महिला और उसका छत्तीसगढ़ का प्रेमी कर्नाटक के इस शहर में नकली गहने गिरवी रखकर कर्ज लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।
 
भुवनेश्वर की रहने वाली 40 बरस की संगीता दास, और छत्तीसगढ़ के उसके प्रेमी मोसिन खान ने मैसूर के एक गिरवी रखने वाले कारोबारी के पास अगस्त में नकली सोने की चूडिय़ां रखकर एक लाख रूपए कर्ज ले लिया। उसने यह बहाना बनाया कि उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है, और उसे पैसों की सख्त जरूरत है। बाद में शक होने पर साहूकार चूडिय़ों को जांच के लिए ले गया तो  पता लगा कि उसे ठग लिया गया है। 

इन दोनों को गिरफ्तार करके इनके पास से 35 हजार रूपए जब्त भी किए गए हैं। 


अन्य पोस्ट