ताजा खबर
मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 2 घायल
24-Oct-2020 2:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
4-5 नक्सली मारने का दावा, नक्सल कैंप ध्वस्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 24 अक्टूबर। जिले के केदर जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, वहीं 2 घायल हुए हैं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 4-5 नक्सलियों को मारने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने नक्सल कैंप भी ध्वस्त किया है। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के ओरछा थाना क्षेत्रअंतर्गत केदर जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान संतूराम वड्डे शहीद हो गया, वहीं 2 जवान घायल हुए हैं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 4-5 नक्सलियों को मारने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने नक्सल कैंप भी ध्वस्त किया है। जवान के शव को जिला मुख्यालय लाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


