ताजा खबर

अद्भुत बछड़े के जन्म से घर में उमड़ी खुशी, ग्रामीणों का लगा तांता
06-Sep-2020 1:57 PM
अद्भुत बछड़े के जन्म से घर में उमड़ी खुशी, ग्रामीणों का लगा तांता

तस्वीर / छत्तीसगढ़ अखबार / अभिषेक यादव


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 सितंबर।
शहर से सटे पनेका गांव में बीती रात को एक किसान परिवार के घर गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के जन्म होते ही परिवार के लोगों ने जहां अद्भुत बछड़े को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। वहीं परिवार में खुशी का भी माहौल रहा। इधर अद्भुत बछड़े के जन्म को लेकर गांव में खबर फैलते ही आसपास के लोगों ने रात में ही उक्त किसान के घर जन्मे बछड़े को देखने पहुंचते रहे।

शहर से सटे पनेका गांव के किसान खुमानलाल यादव के घर शनिवार को रात करीब पौने 8 बजे एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के जन्म होते ही परिवार के लोग आश्चर्य व्यक्त करते बछड़े को निहारते रहे। वहीं परिवार के सदस्यों ने बताया कि जन्म लिए बछड़े की चार आंख है। वहीं तीन कान और दो मुंह है। 

परिजनों का कहना है कि बछड़े और गाय का स्वास्थ्य ठीक है। जन्म लिए बछड़े का वजन भी करीब 7 किलो है। परिजनों का कहना है कि उसके घर में करीब आधा दर्जन मवेशी हैं और उनका परिवार किसानी कार्य करता है।
 
उन्होंने बताया कि शनिवार को दो सिर वाले बछड़े के जन्म के बाद रात में गांव वाले देखने पहुंचते रहे। वहीं सुबह होने के बाद गांव समेत आसपास के लोग भी दो सिर वाले बछड़े को देखने पहुंच रहे हैं। परिजनों का कहना है कि लोग कोरोना संक्रमण काल में दो सिर वाले अद्भुत बछड़े  के जन्म लेने के बाद इसे देखने पहुंच रहे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि इससे पहले भी उनके यहां एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया था, लेकिन इस बार दो सिर वाले बछड़े के जन्म से उनके परिवार में अलग ही खुशी का माहौल है। 


अन्य पोस्ट