ताजा खबर
दिवंगत पूर्व भाजपाध्यक्ष शिवप्रताप के बेटे विजयप्रताप नहीं रहे
17-Aug-2020 12:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 17 अगस्त। सरगुजा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और दिवंगत पूर्व मंत्री शिव प्रताप सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह का सोमवार को कोयंबटूर में निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीडि़त थे और उनका वहां इलाज चल रहा था।
विजय प्रताप सिंह को भाजपा ने प्रेमनगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी भी बनाया था। लेकिन वे चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा और अच्छे मतों से विजयी हुए। वर्तमान में वे जिला पंचायत के सदस्य थे। विजय प्रताप सिंह भाजपा के दिवंगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह के पुत्र थे। विजय प्रताप सिंह सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके निधन की खबर से सरगुजा में शोक की लहर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


