ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 अगस्त। जिला दुर्ग में शाम तक प्राप्त रिपोर्ट में 56 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। मरीज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हैं, अधिकांश मरीज घनी बस्ती कैंप, खुर्सीपार एवं सुपेला क्षेत्र से मिले हैं।
कोविड केयर सेंटर कचांदूर आजाद 1, 2 एवं बीएसएफ आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि आज शाम तक 56 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें मशाल चौक खुर्सीपार से 6 महिलाएं, एक पुरुष नगर पंचायत पाटन, अटारी वार्ड से 3 महिला व एक पुरुष, होटल कंबियस दुर्ग से छह पुरुष, एक महिला, साउथ सिटी पोटिया कला मेडिसन दुर्ग से एक पुरुष, केलाबाड़ी दुर्ग से एक महिला, उतई दुर्ग से एक पुरुष, सेक्टर टाउनशिप से दो पुरुष, नगर निगम भिलाई से तीन पुरुष, साईं नगर कैंप 1 भिलाई से एक पुरुष, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोटिया से एक महिला, मिनीमाता नगर भिलाई से एक पुरुष, शर्मा कॉलोनी विवेकानंद नगर से एक पुरुष, मरोदा भिलाई से दो महिलाएं, प्रियदर्शनी परिसर सुपेला भिलाई से 4 महिलाएं, भिलाई से एक महिला, बीएसएफ सेक्टर 1 से एक जवान, सीएमओ ऑफिस दुर्ग से एक पुरुष, वार्ड 12 सुपेला भिलाई से पुरुष, वार्ड 3 कोसा नगर भिलाई से एक पुरुष, सडक़ 7 सेक्टर 4 से एक पुरुष, वार्ड 2 भिलाई से एक पुरुष, वार्ड 16 कोलिहापुरी दुर्ग से एक पुरुष, वार्ड 35 खुर्सीपार भिलाई से एक पुरुष, हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड भिलाई से एक पुरुष, वार्ड 30 खुर्सीपार से एक महिला, गांधी चौक कैंप 2 वार्ड 24 से एक पुरुष, पॉवर हाउस वार्ड 25 से एक महिला, संत रविदास नगर वार्ड 28 कैंप 1 से एक महिला, शास्त्री नगर मणि होटल कैंप एक भिलाई से एक पुरुष, जामुल नगर पालिका वार्ड 4 हनुमान मंदिर एक पुरुष संक्रमित पाया गया है। सभी मरीजों को ट्रेस कर कोविड केयर हॉस्पिटल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।


