ताजा खबर

वेदांता प्लांट हादसा: सीएम ने की मुआवजे घोषणा
14-Apr-2026 10:17 PM
वेदांता प्लांट हादसा: सीएम ने की मुआवजे घोषणा

बिलासपुर कमिश्नर को जांच के आदेश 

रायपुर, 14 अप्रैल। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना पर सीएम विष्णु देव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने बिलासपुर कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए हैं।

साय ने हादसे को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

सीएम ने घोषणा की है कि राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का समुचित और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

सीएम ने घटना की जांच के लिए बिलासपुर संभाग के आयुक्त को निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में 


अन्य पोस्ट