ताजा खबर
रायपुर, 14 जून। डीसीपी (वेस्ट जोन) ने अपनी टीम के साथ बी.एस.यू.पी. कॉलोनी में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। 100 पुलिस अधिकारी सिपाहियों ने सघन जांच की। 300 से अधिक मकानों की चेकिंग, कर गुण्डा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया।
यह चेकिंग थाना सरस्वती नगर, आमानाका एवं न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित बी.एस.यू.पी. कॉलोनी में की। पुलिस टीमों द्वारा प्रातः 08ः00 बजे अभियान प्रारंभ कर कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों, मकानों एवं सार्वजनिक स्थलों की सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें कड़ी समझाइश दी गई कि वे किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि में संलिप्त न हों। साथ ही क्षेत्र के गुण्डा-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


