ताजा खबर

खम्हारडीह में 2500 किली क्षमता की टंकी निर्माण का भूमिपूजन
14-Jun-2026 10:14 PM
खम्हारडीह में 2500 किली क्षमता की टंकी निर्माण का भूमिपूजन

रायपुर, 14 जून। नगरोत्थान योजना अंतर्गत खम्हारडीह में 2092.76 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से 2500 किलोलीटर क्षमता के 25 मीटर स्टेर्जिंग के नवीन जलागार निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य का उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास अरुण साव ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर  विधायक पुरंदर मिश्रा,  सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे भी मौजूद रहीं।

श्री  साव ने कहा कि इस टंकी से निगम जोन 3 के वार्ड 9,10, 30,31 के रहवासियों को 2500 घरेलू नल कनेक्शन देंगे। इसके लिए 24 माह में 2 किलोमीटर रायर्जिंग मेन पाईप लाईन और 25:किलोमीटर क्षेत्र में डिस्ट्रिब्यूशन पाईप लाईन बिचाई जाएगी। 

नागरिकों को जल उयलब्ध करवाना सरकार का प्राथमिक दायित्व है।
रायपुर शहर में जलसंकट दूर करने राज्य शासन ने नगरोत्थान योजना से रायपुर निगम को 432 करोड़ रूपये प्रदान किए हैं।

विधायक मिश्रा ने कि अब खम्हारडीह इलाके में पानी की कोई कमी नहीं होंगी। श्रीमती चौबे ने कहा आज का दिन जल समस्या के स्थायी निदान कार्य हेतु स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जायेगा। कार्यक्रम में छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू,जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू,  श्रीमती पुष्पा रोहित साहू,शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर  पार्षद भी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट