ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
सुकमा,17 फरवरी। सुकमा जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस प्रशासन और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में संचालित अभियान, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सडक़ संपर्क में सुधार और विकास कार्यों की पहुंच बढऩे के कारण कुछ माओवादी संगठन छोडक़रमुख्यधारा में लौट रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
पुलिस ने बताया कि माओवादियों को मुख्यधारा से जोडऩे के प्रयासों में डीआरजी सुकमा, जिला पुलिस बल, रेंज फील्ड टीम जगदलपुर तथा सीआरपीएफ की विभिन्न इकाइयों की भूमिका रही है


