ताजा खबर

बस-बाइक में भिड़ंत, एक मौत, महिला जख्मी
17-Feb-2026 2:15 PM
बस-बाइक में भिड़ंत, एक मौत, महिला जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 17 फरवरी। 
नगर पंचायत सीमा क्षेत्र के पास मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित राजलक्ष्मी ढाबा के समीप मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी एक महिला घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे बाइक सवार अभनपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक पेट्रोल पंप की ओर मुड़ा, तभी पीछे से आ रही एक बस से टक्कर हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने दुर्घटना के लिए बाइक चालक की लापरवाही की आशंका जताई है। विस्तृत जांच जारी है।

मृतक की पहचान रोशन लाल चंद्राकर के रूप में हुई है। घायल महिला राजेश्वरी चंद्राकर बताई जा रही हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, वे रानीतराई थाना क्षेत्र के आर जामगांव की निवासी हैं।

दुर्घटना में शामिल बाइक (क्रमांक सीजी 04 एलएम 6508) और बस (क्रमांक सीजी 23 ए 0145) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सूचना मिलते ही डायल 112 और अभनपुर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी अभनपुर सत्येंद्र सिंह श्याम ने 'छत्तीसगढ़Ó को बताया कि घटना  मंगलवार सुबह 9 बजे की है डायल 112 एवं अभनपुर पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर तत्काल पहुंचकर घटना की जांच  कर रही है एवं घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां इलाज चल रहा है। हादसे में दुघटनाग्रस्त हुई बाइक बड़े उल्ला के नाम पता पर है,उनके परिजन भी पहुंच चुके हैं। 


अन्य पोस्ट