ताजा खबर

बिलासपुर में कोका-कोला प्लांट पर सुबह-सुबह छापा, दस्तावेजों की गहन जांच
17-Feb-2026 2:46 PM
बिलासपुर में कोका-कोला प्लांट पर सुबह-सुबह छापा, दस्तावेजों की गहन जांच

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 17 फरवरी। आयकर विभाग की टीम ने सिरगिट्टी स्थित एक बड़ी पेय पदार्थ फैक्ट्री नर्मदा  ड्रिंक्स पर छापामारी की कार्रवाई की है। सुबह-सुबह अधिकारियों की एंट्री से कर्मचारियों और आसपास के लोगों में चर्चा का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की छह सदस्यीय टीम सुबह फैक्ट्री पहुंची और अंदर प्रवेश करते ही दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। यह वही यूनिट है जहां कोका-कोला ब्रांड के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और आय से जुड़े कागजात खंगालने शुरू कर दिए हैं।

सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि संबंधित इकाइयों पर अन्य राज्यों में भी एक साथ छापेमारी की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए फैक्ट्री परिसर के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अंदर जांच टीम फाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।

फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि यहां आय से संबंधित दस्तावेज, टैक्स भुगतान, और वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता की पड़ताल की जा रही है।  


अन्य पोस्ट