ताजा खबर

शरद पवार की तबीयत के बारे में उनके डॉक्टर ने क्या बताया
10-Feb-2026 9:26 AM
शरद पवार की तबीयत के बारे में उनके डॉक्टर ने क्या बताया

एनसीपी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत के बारे में उनके डॉक्टर ने जानकारी दी है.

पुणे को रूबी हॉल क्लीनिक के डॉक्टर अभिजीत लोढा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए पत्रकारों से कहा शरद पवार की स्थिति अब सामान्य है.

उन्होंने कहा, ‘’शारीरिक परिश्रम के कारण उनकी छाती में कुछ कंजेशन हुआ है. हमने आवश्यक जांचें कर ली हैं और उचित इलाज शुरू कर दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद इलाज में आगे के बदलाव तय किए जाएंगे. उन्हें एक प्राइवेट रूम में भर्ती किया गया है और फिलहाल सभी वाइटल पैरामीटर्स. वाइटल पैरामीटर्स से मतलब ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर और सैचुरेशन से है, जो सभी सामान्य हैं.”

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को पहले गले के संक्रमण से जुड़ी शिकायतों के बाद बारामती से पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पहले कहा गया था कि उन्हें कफ़ की परेशानी के बाद अस्पताल लाया गया है.

शरद पवार 28 जनवरी को एक प्लेन क्रैश में भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के बाद बारामती में थे और लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे.

लेकिन सोमवार को जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने उन्हें पुणे जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट