ताजा खबर
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पहले भारत के ख़िलाफ़ मैच बहिष्कार करने की घोषणा और फ़िर खेलने के लिए राज़ी होने के पूरे घटनाक्रम को विराट कोहली के पूर्व कोच राज कुमार शर्मा ने 'ड्रामा' बताया है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में राज कुमार शर्मा ने कहा, "ये ड्रामा ही था पाकिस्तान का, जो वो हमेशा से करता आया है. बांग्लादेश को उन्होंने सपोर्ट करके उनको बाहर (टी20 वर्ल्ड कप से) करा दिया."
"अब उनको एहसास हुआ कि अगर वो भारत के साथ नहीं खेलेंगे तो उनका कितना नुक़सान होगा. तो ये अपेक्षित है, पाकिस्तान से ऐसी चीज़ें, जो उन्होंने इस बार भी किया."
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 15 फ़रवरी को भारत के ख़िलाफ़ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने की अनुमति दे दी है. उन्होंने कहा है कि यह फ़ैसला मित्र देशों के अनुरोध पर लिया गया है. (bbc.com/hindi)


