ताजा खबर
रकम को 100 गुना करने का झांसा देने वाले 2 ठग गिरफ्तार,3.50 लाख जब्त
09-Feb-2026 9:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 फरवरी। रकम को 100 गुना करने का झांसा देने वाले 2 ठग राहुल भारती एवं मयंक दास गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि वे दोनों पश्चिम बंगाल फरार होने से की तैयारी में थे। इनसे ठगी की सम्पूर्ण नगदी रकम 03 लाख 50 हजार रूपए जब्त किए गए हैं। मयंक दास ने स्वयं को तांत्रिक बताया था ।
दोनों के विरुद्ध धारा 318(4), 3(5) दर्ज किया गया है ।
रूस्तम कुर्रे ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया था । वह साहूपारा गुढ़ियारी रायपुर में रहता है। रूस्तम कुछ समय पूर्व सुपेला भिलाई में राहुल भारती से मिला था। उसने रूस्तम का उससे मोबाईल नम्बर प्राप्त किया था। राहुल भारती द्वारा रायपुर में काम चाहिये करके आये दिन से सम्पर्क करता था। 04 फरवरी से लगातार राहुल भारती लगातार को कॉल कर रहा था तथा मिलने रूस्तम के घर आना-जाना कर रहा था। राहुल भारती ने उसे बताया कि उसके संपर्क में एक तांत्रिक है जिसका नाम मयंक दास है जो तंत्रमंत्र से रूपयों को 100 गुना कर सकता है, जिस पर प्रार्थी क्षरा उसके बातों पर भरोसा कर लिया गौर और रूस्तम ने राहुल भारती को उस तांत्रिक को स्वयं के लिये काम करने के लिये कहा जिसके बाद राहुल भारती 06 फरवरी शाम करीब 07.00 बजे रूस्तम के कार्यालय मंगल बाजार गुढ़ियारी आया और अपने साथ तांत्रिक मयंक दास को लाया एवं पूजा पाठ हेतु सामान को तैयार करवाया। इसके बाद कार्यालय में ही पूजा करने के लिये वह तांत्रिक बैठा, पूजा करने के दौरान तांत्रिक ने से रूपये मांगा गया जिसपर रूस्तम द्वारा उसे 03 लाख 50 हजार रूपये नगद दिया गया जिसके बाद तांत्रिक द्वारा उसे और राहुल भारती को बाहर में बैठने बोलकर तांत्रिक कार्यालय अंदर रात करीब 10.30 बजे तक पूजा पाठ किये और फिर शमशान का मिट्टी लाने जा रहे हैं कहकर एक थैला में मुझे रूपया है बोलकर दिया, जिसके बाद राहुल भारती और मयंक दास दोनो अपने दोपहिया वाहन से रूस्तम के कार्यालय से चले गये। कुछ देर रूकने के बाद जब दोनो वापस नही आये तो रूस्तम को शंका हुआ एवं तांत्रिक द्वारा दिये गये झोले को अंदर देखने पर उसमें नकली नोट का बंडल होना पाया गया। इस प्रकार राहुल भारती तथा तांत्रिक मयंक दास ने रकम को 100 गुना करने का झांसा देकर उसके साथ लाखो रूपये की ठगी कर फरार हो गये थे। जिस पर आरोपी राहुल भारती एवं मयंक दास के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 43/26 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे ठगी की सम्पूर्ण नगदी रकम 3,50,000/- रूपए 1 मोबाईल फोन बाइक कुल कीमत 4,20,000/- रूपए जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी -
01. राहुल भारती पिता हेमेश्वर दास निवासी रिसाली भिलाई।
02. मयंक दास पिता हेमेश्वर दास निवासी रिसाली भिलाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


