ताजा खबर
ई-आफिस : 3 सौ अफसर-कर्मियों को प्रशिक्षण
09-Feb-2026 7:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 फरवरी। रायपुर जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए 300 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण कलेक्टर परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया गया था।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निपटान और कागज रहित कार्यालय प्रणाली को बढ़ावा देना है। ई-ऑफिस प्रणाली के उपयोग, फाइल प्रबंधन, ऑनलाइन प्रक्रियाओं और डिजिटल कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


