ताजा खबर
राष्ट्रपति मुर्मु का साय, डेका और मंत्रियों ने किया स्वागत
07-Feb-2026 11:50 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर/ जगदलपुर, 7 फरवरी। सीएम विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने जगदलपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। सीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि मां दंतेश्वरी की पावन, ऐतिहासिक एवं आस्था से परिपूर्ण धरती पर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन है। आपका यह आगमन बस्तर अंचल सहित समस्त छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है।
आदिवासी संस्कृति, परंपरा और समृद्ध विरासत से सुसज्जित इस पावन क्षेत्र में आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रदेश के विकास, जनजातीय अस्मिता और नई संभावनाओं को और अधिक सशक्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आपका सादर अभिनंदन एवं हार्दिक स्वागत।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


