ताजा खबर

सूर्यवंशी के रिकॉर्ड से भारत ने बनाए नौ विकेट पर 411 रन
06-Feb-2026 5:14 PM
सूर्यवंशी के रिकॉर्ड से भारत ने बनाए नौ विकेट पर 411 रन

हरारे, छह फरवरी। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (175 रन) के रिकॉर्ड शतक और कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) के अर्धशतक से भारत ने शुक्रवार को यहां आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 411 रन बनाए। यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 55 गेंद खेलीं ।

सूर्यवंशी ने 80 गेंद में 15 चौके और 15 छक्के से 175 रन बनाए जबकि म्हात्रे ने 51 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए।

इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन, कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रन, वेदांत त्रिवेदी ने 32 रन और विहान मल्होत्रा ने 30 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने तीन जबकि सेबेस्टियन मोर्गन और एलेक्स ग्रीन ने दो दो विकेट लिए।  (भाषा)


अन्य पोस्ट