ताजा खबर

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु ने कहा मध्य भारत में स्पेस शिक्षा की कमी, ऐसे केंद्र जरूरी
03-Feb-2026 1:46 PM
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु ने कहा मध्य भारत में स्पेस शिक्षा की कमी, ऐसे केंद्र जरूरी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 3 फरवरी  । अंतरिक्ष यात्री और गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला गलवार को पहली बार रायपुर पहुंचे। वह सीएम विष्णु देव साय के साथ आज नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में ‘अंतरिक्ष संगवारी‘ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए. श्री शुभांशु ने मीडिया से चर्चा बताया कि वह मिशन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं। आज वह अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया। यह बहुत अच्छा है कि विज्ञान के प्रति बच्चों को उत्साहित किया जा रहा है। बच्चों के लिए यह लाभदायी साबित होगा। साथ ही देश के भी इससे लाभ मिलेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि मध्यभारत क्षेत्र में स्पेस शिक्षा की कमी है. यह बेहद जरूरी है. इसकी जानकारी होनी चाहिए. जब जानकारी होगी तो बच्चे अपना कैरियर चुन सकते हैं. विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कैसे आगे जाएं और इसके लिए क्या पढ़ाई करें, यह सब जानकारी बच्चों को मिलनी चाहिए।


अन्य पोस्ट