ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी । 12251 (वैनगंगा एक्सप्रेस) में एक महिला श्रीमती अंकिता कुमारी 25 पति दिनेश कुमार के साथ महबूबनगर(तेलंगाना) से चाम्पा स्टेशन के लिए एस-2 कोच में यात्रा कर रही थी। ट्रेन के दुर्ग स्टेशन छोड़ने के उपरांत अचानक प्रसव पीड़ा चालू हो गयी I टी टी ई इशांत शर्मा के द्वारा इसकी सुचना वाणिज्य नियंत्रण रायपुर को दी गयी इसी बीच गाड़ी के भिलाई छूटने के कुछ देरी बाद उनकी पत्नी की डिलीवरी हो गयी, उक्त डिलीवरी में कोच में उपस्थित लोगों ने मदद की थी। इसकी सुचना तत्काल रेलवे हॉस्पिटल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक एम एस राजा, स्टेशन मास्टर एन के साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कार्यालय, यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय और स्टेशन टी टी ई संजीत कुमार को दी गयी I गाड़ी के रायपुर स्टेशन पहुंचते ही वाणिज्य अधीक्षक एम एम्बुलेंस के माध्यम से मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। जच्चा बच्चा दोनों की स्थिति सामान्य होना बताया गया।



