ताजा खबर

वित्तमंत्री के नाम से फेक दावा...
02-Feb-2026 5:08 PM
वित्तमंत्री के नाम से फेक दावा...

पंकज झा की कड़ी प्रतिक्रिया 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी।
सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में किए गए दावों का खंडन किया है। वीडियो में झूठा दावा किया गया है कि वह एक निवेश मंच का प्रचार कर रही हैं जो 21,000 के निवेश से प्रति माह 12 लाख तक का रिटर्न देने का वादा करता है। प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक यूनिट ने इस दावे को फर्जी बताया है, इस बात पर जोर दिया है कि वित्त मंत्री या भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की गई है। सीएम विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार ने केन्द्रीय वित्तमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर दावों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि देशद्रोही दल गिरोह बना कर किस किस स्तर की राजनीति कर रहे हैं, इसे इस अलर्ट से समझिए। विस्तार से लिखूंगा तो यह प्लेटफार्म मुझे ही फेक न्यूज फैलाने का जिम्मेदार मान कर मुझे ब्लॉक कर देगा, लेकिन एक्चुअली ऐसा झूठ फैलाने वालों को कुछ नहीं कहेगा।

ऐसा मेरे साथ पहले भी हुआ है। सेना से संबंधित एक फेक न्यूज को फैलाने पर हमने आवाज उठायी थी और अनेक कांग्रेसियों ने भी मेरी चेतावनी पर अपना झूठ डिलीट किया था। पर मुझे ही दंड देते हुए इस प्लेटफार्म ने लंबे समय तक के लिए मेरा फीड लो कर दिया था। 

सो, आप स्वयं सर्च कीजिए और ऐसे तत्वों को दुत्कारिये कृपया जी भर। हद हो गयी है शरारत की अब तो। पुन: यह पिछले वर्ष का ही अलर्ट है। फिर भी इस वर्ष भी वही चीज फिर से राहु का ईको सिस्टम वायरल कर रहा है। 

 


अन्य पोस्ट