ताजा खबर

राजिम कुंभ कल्प : मांस-मछली, और शराब बिक्री पर 15 दिन रोक
29-Jan-2026 9:38 PM
राजिम कुंभ कल्प : मांस-मछली, और शराब बिक्री पर 15 दिन रोक

एक से 15 फरवरी तक चलेगा

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 29 जनवरी।राजिम कुंभ कल्प  की तैयारियां जोरों पर हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नए मेला मैदान पर समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी विभागों को 30 जनवरी तक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। यह आयोजन 1 से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णु देव साय और कई मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।

मांस-मदिरा पर प्रतिबंध

राजिम नगरी में 1 से 15 फरवरी तक मांस, मछली और मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

पुलिस और परिवहन विभाग को सतत गश्त, यातायात प्रबंधन और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर फ्लैक्स-रेट सूची अनिवार्य करने के आदेश दिए गए हैं।

मेला स्थल पर स्वच्छता, कचरा निस्तारण, धर्मशालाएं और दूरसंचार टावर क्षमता बढ़ाने पर बल दिया गया है।

शाही स्नान के लिए नदी तट पर बैरिकेटिंग, भीड़ नियंत्रण और मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट